मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड से धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम होने का दावा किया है. आरोपी ने धमकी देकर अभिनेता से 35 करोड़ रुपये की मांग की है.
महेश मांजरेकर को अबू सलेम के नाम से धमकी, मांगे 35 करोड़ रुपये - Actor Mahesh Manjrekar
अभिनेता महेश मांजरेकर को वॉट्सएप मैसेज के जरिए अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम से धमकी दी गई है. आरोपी ने धमकी देकर अभिनेता से 35 करोड़ रुपये की मांग की है.
महेश मांजरेकर
बता दें महेश मांजरेकर को वॉट्सएप मैसेज कर फिरौती मांगी गई थी. मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर लिया है.
महेश मांजरेकर एक अभिनेता, निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता हैं. उन्होंने कई प्रमुख फिल्में की हैं.
2007 | मीराबाई नॉट आउट |
2007 | दस कहानियाँ |
2006 | ज़िन्दा |
2005 | स्ट्रगलर |
2005 | पद्मश्री लालू प्रसाद यादव |
2004 | रन |
2004 | मुसाफ़िर |
2002 | काँटे |
2001 | एहसास |
Last Updated : Aug 27, 2020, 5:48 PM IST