आज का पंचांग : आज रविवार है और ज्येष्ठ पूर्णिमा है. माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए आज का दिन अच्छा है. सभी तरह की शुभ कामनाओं की अभिव्यक्ति के लिए यह दिन अच्छा है. यह शुभ समारोह करने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह दिन शुभ माना जाता है.
4 June Panchang : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज करें लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा, मनोकामनाएं होंगी पूरी - todays sunrise time
4 June Panchang: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा है. ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं. इसके अलावा कई और भी लाभ हैं.. पढ़ें पूरी खबर...4 June 2023 Panchang. Aaj ka Panchang. Aaj ka Rahukaal.
![4 June Panchang : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज करें लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा, मनोकामनाएं होंगी पूरी 4 June Panchang](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/1200-675-18653447-thumbnail-16x9-panchang4june.jpg)
4 जून का पंचांग
हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं. ये लोग कभी किसी चीज के लिए इच्छा करते हैं, तो उसे प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति के अंदर सबसे खास बात यह होती है कि इनकी इच्छा शक्ति बहुत प्रबल होती है. आज के दिन शाम 5:23 बजे से 07:16 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा.
- 4 जून का पंचांग
- विक्रम संवत - 2080
- मास - ज्येष्ठ
- पक्ष - शुक्ल पक्ष
- दिन - रविवार
- तिथि - पूर्णिमा
- ऋतु - ग्रीष्म
- नक्षत्र - ज्येष्ठा
- दिशा शूल - पश्चिम
- चंद्र राशि - वृश्चिक
- सूर्य राशि - वृषभ
- सूर्योदय - 05.23 ए एम
- सूर्यास्त - 07:16 पी एम
- चंद्रोदय - 07:48 पी एम
- चंद्रास्त - नहीं
- राहुकाल - शाम 05:32 बजे से 07:16 बजे तक
- यमगंड- सुबह 12:19बजे से 2:04 बजे तक
- आज के दिन विशेष मंत्र-ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
ये भी पढ़ें
|