भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी - कोतवाली दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी के नेतृत्व में महिला मोर्चा के सदस्यों ने कोतवाली दंतेवाड़ा के जवानों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र बांधा. महिला मोर्चा के बहनों ने सैनिक भाईयों को मिठाई खिलाकर श्रीफल भेंट किया. पुलिस के जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की वजह से अपने घर परिवार से दूर होते हैं. ऐसे अवसर पर महिला मोर्चा के बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनके इस कमी को दूर कर आपसी खुशी साझा करने का प्रयास किया है. जवानों ने भी क्षेत्र की महिला बहनों को सुरक्षा का वचन दिया. इस तरह भाजपा महिला मोर्चा के बहनों द्वारा कोतवाली दन्तेवाड़ा पहुंच कर भाई बहनों की पावन पर्व रक्षाबंधन को जवानों के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन प्रभा यादव, महामंत्री पायल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा विमला नाग एवं महिला मोर्चा के बहनें कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.