छत्तीसगढ़ में दीपावली पर धान की कलाकृतियों से सजा बाजार, जानिए इसकी खासियत - दीपावली पर धान की कलाकृतियों से सजा बाजार
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है. छत्तीसगढ़ के हर तीज त्यौहार में धान का अत्यधिक महत्व है. छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली से लेकर सभी त्योहारों में पूजा के दौरान धान का अत्यधिक महत्व रहता है.. दीपावली के पर्व में भी लक्ष्मी पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में धान का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही धान का इस्तेमाल घरों को सजाने के लिए भी किया जाता है. छत्तीसगढ़ के किसान धान को इकट्ठा कर अलग अलग कलाकृतियां बनाते हैं. जिनसे झालर, तोरण , और आकर्षक कलाकृतियां बनाई जाती है. दीपावली के मौके पर भी इस बार राजधानी में ग्रामीण अंचलों से आए ग्रामीण धान से से बनी कलाकृतियों का व्यापार कर रहें हैं. ईटीवी भारत की टीम ने किसानों से खास बातचीत की और धान के बालियों से बने कलाकृतियों का महत्व जाना.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:29 PM IST