छत्तीसगढ़

chhattisgarh

कोरिया में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली, बघेल सरकार पर बोला हमला

By

Published : Nov 8, 2022, 9:09 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:31 PM IST

मनेंद्रगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ स्कूटी रैली निकाली. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिला सुरक्षा और शराबबंदी को लेकर भाजपा ने भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी की है. "11 नवंबर को बिलासपुर चलो" के नारे के साथ एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा रैली निकली. स्कूटी रैली में स्थानीय विधायक विनय जायसवाल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया. रैली में सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने हिस्सा लिया. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निकली गई हुंकार रैली शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली. इस रैली में पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष व स्थानीय पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे. BJP Mahila Morcha took out scooty rally
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:31 PM IST

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details