छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

निगम मंडल में नियुक्ति के लिए बिंदेश्वर शरण सिंह के समर्थकों का हस्ताक्षर अभियान

निगम मंडल की पहली सूची में सूरजपुर के कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर शरण सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है, जिससे उनके समर्थकों में निराशा है. अब निगम मंडल की दूसरी लिस्ट में उनकी नियुक्ति के लिए समर्थकों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है.

By

Published : Jul 23, 2020, 4:32 PM IST

Updated : Jul 23, 2020, 6:34 PM IST

supporters of Bindeshwar Sharan Singh
जगलाल सिंह देहाती,जनपद पंचायत अध्यक्ष, सूरजपुर

सूरजपुर:जनपद पंचायत अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर शरण सिंह का समर्थक माना जाता है. इस नाते उन्होंने अभी अपने जनपद क्षेत्र सहित जिले के कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर अपने नेता बिंदेश्वर शरण देव के निगम मंडल आयोग की दावेदारी के लिए एक अभियान छेड़ रखा है. जिसके तगत वे गांव गांव में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिंदेश्वर शरण के लिए समर्थन जुटा रहे हैं. जिसे कांग्रेस प्रदेश संगठन को सौंपकर वे निगम मंडल आयोग की दूसरी सूची में बिंदेश्वर शरण देव को तरजीह देने की बात रखेंगे.

जगलाल सिंह देहाती,अध्यक्ष,जनपद पंचायत सूरजपुर

बता दें कि साल 2008 से लेकर के साल 2014 तक बिंदेश्वर शरण सिंह सूरजपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक काबिज हुए हैं. वर्तमान में भी उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए जिले में कांग्रेस इनके नाम पर एकमत है. राजघराने से ताल्लुक रखने की वजह से क्षेत्र में बिंदेश्वर शरण देव की लोकप्रियता भी देखने को मिलती है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनके काम को पसंद किया जाता है. लोग बिंदेश्वर शरण सिंह का नाम निगम मंडल की दूसरी सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं.

पढ़ें-SPECIAL: धान के हाइब्रीड बीज ने फेरा उम्मीदों पर पानी, किसानों की 75 फीसदी फसल बर्बाद

बता दें, भूपेश बघेल सरकार ने कुछ दिनों पहले निगम मंडल की पहली सूची जारी की थी. 32 लोगों को निगम मंडल में स्थान मिला है. रायपुर संभाग से 14, सरगुजा संभाग से 4, बिलासपुर संभाग से 4, दुर्ग संभाग से 4, बस्तर संभाग से 6 नेताओं को जगह मिली है, लेकिन इस लिस्ट में बिंदेश्वर शरण सिंह का नाम नहीं होने से उनके समर्थकों में निराशा है.

Last Updated : Jul 23, 2020, 6:34 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details