छत्तीसगढ़

chhattisgarh

सूरजपुर: निगम मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति पर सियासत तेज, एकजुट हुए जनप्रतिनिधि

By

Published : Jul 3, 2020, 7:27 PM IST

Updated : Jul 4, 2020, 2:32 PM IST

राज्य सरकार की ओर से निगम, आयोग, मंडल में नियुक्ति करने की खबरें जब से सामने आई हैं, तब से जिले के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं. लिहाजा सूरजपुर जिला भी इस प्रयास में है कि, इस जिले को भी अवसर मिलेगा. इसी बहाने कांग्रेस में एकजुटता भी दिखाई पड़ रही है.

Vindeshwar Sharan Singh deo
विन्देश्वर शरण सिंहदेव

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में निगम मंडल के अध्यक्षों के नियुक्ति पर सियासत गरमाई हुई है. माना जा रहा है कि राज्य सरकार आगमी कुछ दिनों में निगम मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर देगी. इसके लिए प्रदेश स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है. जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी एकजुट होकर काम करते नजर आ रहे हैं. सभी कांग्रेस कार्यकर्ता निगम मंडल अध्यक्ष को लेकर अपनी प्रबल दावेदारी एक नाम पर पेश कर रहे हैं, ताकि जिले को भी इन नियुक्तियों में अवसर मिल सके.

निगम मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति पर सियासत तेज

निगम मंडल अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विन्देश्वर शरण सिंहदेव का नाम सामने आ रहा है. कांग्रेस में पंचायत से लेकर जिला तक के तमाम पदाधिकारियों ने एक मत से विन्देश्वर शरण सिंहदेव के नाम पर अपनी सहमति जताई है. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर सिंहदेव से निगम मंडल के अध्यक्ष की नियुक्तियों में स्थान देने की मांग की है.

पढ़ें: जोन अध्यक्ष चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षद की हुई पहचान, महापौर ने की कार्रवाई की मांग

राज्य के निगम मंडल में किन लेगों को जगह देना है, इसके लिए पहले से पैमाने तैयार होते हैं. इसमें विन्देश्वरशरण सिंहदेव खरे उतरते दिखाई पड़ रहे हैं. राजनीतिक भूमिका निभाने के लिहाज से भी वे बहुत मजबूत दिखाई पड़ रहे हैं. वे लंबे समय तक जिले में कांग्रेस की कमान संभाले हुए थे और इस बीच विधानसभा से पंचायत स्तर तक के चुनाव में कांग्रेस को अच्छी बढ़त दिलाई है. इसलिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी चाहते हैं कि विन्धेश्वर शरण सिंह देव को किसी निगम, आयोग में शामिल किया जाए, ताकि जिले में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत किया जा सके साथ ही जिले के विकास कार्यों में भी बढ़ोतरी हो सके.

सूरजपुर के पहले विधायक होने का हासिल है गौरव

बता दें, विन्धेश्वरशरण सिंह के पिता स्व.उमेश्वरशरण सिंहदेव भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिनकी विरासत उन्होंने संभाली थी. जिला पंचायत सदस्य के रूप में सियासत शुरू करने वाले विन्धेश्वरशरण सिंह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अच्छे संपर्क बनाने वालों में जाने जाते हैं. इसके अलावा उनकी पहचान पिता के साथ-साथ स्व. महाराज चंडिकेश्वर शरण सिंहदेव के पोते के रूप में भी है, जो 1952 से 1962 तक क्षेत्र के सांसद रहे. उनके दादा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भाई भी हैं और उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सूरजपुर के पहले विधायक होने का गौरव प्राप्त है.

पढ़ें: रायपुर: महापौर एजाज ढेबर ने की जोन चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की अपील

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष को दिया समर्थन पत्र

बहरहाल राज्य में निगम मंडल में नियुक्ति के लिए लगभग उल्टी गिनती शुरू हो गई है और इसकी घोषणा कभी भी हो सकती है. इसके लिए राज्य प्रभारी पीएल पुनिया यहां दौरा कर इसके लिए राज्य सरकार को हरी झंडी दे चुके हैं. इधर जिले से 150 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने अपना समर्थन पत्र मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष को लिखकर दिया है.

Last Updated : Jul 4, 2020, 2:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details