छत्तीसगढ़

chhattisgarh

सूरजपुर : डॉक्टरों की हड़ताल से ठप पड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं, मंत्री जी वजह से ही हैं अंजान

By

Published : Jan 19, 2020, 8:57 PM IST

Updated : Jan 20, 2020, 12:07 AM IST

OPD को लेकर शासन के नए नियम के खिलाफ डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह को डॉक्टरों की हड़ताल की वजह ही नहीं पता है.

Education minister's absurd statement on doctors' strike
शिक्षा मंत्री का बयान

सूरजपुर : जिले में डॉक्टरों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी है. OPD के बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी हैं. वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री को डॉक्टरों की इस हड़ताल के बारे में जानकारी ही नहीं है.

प्रेमसाय सिंह का बयान

दरअसल, मंत्री प्रेमसाय सिंह नगर पालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे, जहां उनसे डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को होने वाली परेशानी को लेकर सवाल किया गया.

सवाल के जवाब में मंत्री प्रेम साय सिंह ने कहा कि, 'डॉक्टरों से चर्चा की जाएगी कि किन मांगों को लेकर वो हड़ताल पर हैं'.

बता दें कि, सरकार ने सरकारी अस्पतालों में सुबह-शाम OPD खुले रहने का आदेश दिया है, जिसके विरोध में सूरजपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं. जिला अस्पताल में दूसरे स्वास्थ्य केन्द्रों से चिकित्सक बुलाकर काम चलाया जा रहा है. इससे मरीजों की परेशानी बढ़ते जा रही है. वहीं डॉक्टरों की हड़ताल भी बढ़ते जा रही है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री को जिले के डॉक्टरों के हड़ताल की जानकारी ही नहीं है.

Last Updated : Jan 20, 2020, 12:07 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details