छत्तीसगढ़

chhattisgarh

सुकमा: युवक कांग्रेस ने फूंका PM मोदी का पुतला

By

Published : Nov 16, 2019, 8:30 PM IST

Updated : Nov 16, 2019, 11:42 PM IST

नगर के स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष युवक कांग्रेसी कार्यकर्तों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी. पुतला जलाते ही जवानों ने पुतला छीन लिया.

युवक कांग्रेस ने PM का फुंका पुतला

सुकमा: गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लेने पर युवक कांग्रेस में आक्रोश है. नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया है. हालांकि वह इसमें पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सके.

दरअसल, नगर के स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के सामने युवक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लेकिन पुतला जलाते ही जवानों ने पुतला छीन लिया.

पढ़ें : बीजापुर: 3 महिला समेत 7 इनामी नक्सलियों का सरेंडर

कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जीवन से खिलवाड़ कर रही है. पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे.

Last Updated : Nov 16, 2019, 11:42 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details