छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

शहर सरकार: राजनांदगांव में महिला सीट आरक्षित, इन्हें बनाया जा सकता है उम्मीदवार - नगर निगम राजनांदगांव

राजनांदगांव में ओबीसी महिला आरक्षण तय हो गया है, जिससे भाजपा और कांग्रेस ने अपने दावेदारों की टोह लेना शुरू कर दिया है.

राजनांदगांव में महिला सीट आरक्षित

By

Published : Sep 18, 2019, 10:31 PM IST

Updated : Sep 18, 2019, 11:24 PM IST

राजनांदगांव: नगर निगम राजनांदगांव की सीट आरक्षण के चलते अब OBC महिला के खाते में आ गिरी है. OBC महिला आरक्षण की घोषणा होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के सामान्य वर्ग के 1 दर्जन से अधिक नेताओं में मायूसी छा गई है.

वीडियो.

निगम में महापौर की सीट OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने दावेदारों की टोह लेना शुरू कर दिया है.

भाजपा-कांग्रेस से ये हो सकते हैं उम्मीदवार
OBC महिला के लिए आरक्षण तय होने के बाद भाजपा से पूर्व महापौर शोभा सोनी का नाम सामने आया है. वो पहले भी एक बार वह महापौर का चुनाव जीत चुकी हैं, इसकी वजह से उनकी दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है.

वहीं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव की पत्नी करुणा यादव का नाम भी भाजपा से सामने आ रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस से शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देशमुख का नाम प्रबल दावेदार के रूप मैं सामने आया है.

Last Updated : Sep 18, 2019, 11:24 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details