WEATHER UPDATE: ठंड से थोड़ी राहत, जशपुर में 17 डिग्री पहुंचा पारा - Raipur Weather update
इन दिनों सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद जिले के कई क्षेत्रों में कोहरा छाने के साथ ही ठंड का एहसास होने लगा है. जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान...
![WEATHER UPDATE: ठंड से थोड़ी राहत, जशपुर में 17 डिग्री पहुंचा पारा weather-update-in-chhattisgarh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-9565103-thumbnail-3x2-weather.jpg)
छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
रायपुर: राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जगहों पर ठंड में पहले के मुकाबले कमी आई है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 14 डिग्री या उससे कम पहुंच गया था, जो अब 19 से 20 डिग्री पर है. तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है. पहले दोपहर में तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहता था, जो फिलहाल बढ़कर 31 से 32 डिग्री हो गया है. प्रदेश में जशपुर शहर सबसे ठंडा है. यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया है.
छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 32°C | 19°C |
बिलासपुर | 31°C | 20°C |
दुर्ग | 31°C | 19°C |
अंबिकापुर | 28°C | 18°C |
कोरबा | 31°C | 20°C |
बस्तर | 30°C | 18°C |
रायगढ़ | 31°C | 21°C |
बलौदाबाजार | 31°C | 19°C |
राजनांदगांव | 31°C | 19°C |
जशपुर | 27°C | 17°C |
धमतरी | 31°C | 18°C |
महासमुंद | 31°C | 19°C |