छत्तीसगढ़

chhattisgarh

By

Published : Jun 5, 2021, 7:01 AM IST

ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़वासियों को गर्मी से राहत, रायपुर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस

छत्तीसगढ़ के तापमान (temperature in chhattisgarh) में गिरावट के साथ रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्रा सेल्सियस रहेगा. जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान...

Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है (weather of chhattisgarh). इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. राजधानी रायपुर की बात करें, तो यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कोरबा, दुर्ग और बलौदाबाजार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, राजनांदगांव और महासमुंद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अंबिकापुर और बस्तर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, वहीं बस्तर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं 10 जून तक प्रदेश में मानसून (monsoon) के दस्तक देने की संभावना बनी हुई है. हालांकि मानसून के पहले ही द्रोणिका चक्रवात (dronika) के चलते प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों से बारिश हो रही है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ का मौसम

Chhattisgarh weather: मौसम विभाग ने 10 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 36°C 25°C
बिलासपुर 34°C 27°C
कोरबा 35°C 26°C
रायगढ़ 34°C 27°C
बेमेतरा 36°C 27°C
दुर्ग 35°C 26°C
अंबिकापुर 32°C 24°C
बलौदाबाजार 35°C 27°C
राजनांदगांव 34°C 26°C
धमतरी 34°C 26°C
महासमुंद 34°C 26°C
बस्तर 32°C 23°C

ABOUT THE AUTHOR

...view details