रायपुर:छत्तीसगढ़ के तापमान (temperature) में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि पिछले हफ्ते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 दिन भारी उछाल देखने को मिला था. जिसके बाद ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था. फिलहाल आज फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है. जिससे मौसम (weather) सामान्य रहने की संभावना है. राजधानी रायपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार, दुर्ग और महासमुंद का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बलौदाबाजार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कोरबा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बात करें रायगढ़ की, तो यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
Chhattisgarh Weather Update: तापमान में आई गिरावट, मिल सकती है राहत - छत्तीसगड़ का तापमान
नौतपा खत्म हो गया है. वैसे तो नौतपा में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार यास तूफान के कारण उतनी गर्मी नहीं पड़ी. आज भी छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिले का तापमान (temperature) 35 और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान...
![Chhattisgarh Weather Update: तापमान में आई गिरावट, मिल सकती है राहत Chhattisgarh Weather Update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-11995926-thumbnail-3x2-rpr.jpg)
छत्तीसगढ़ का तापमान
छत्तीसगढ़ का तापमान
आइए नजर डालते हैं आज के तापमान पर:
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 34°C | 27°C |
बिलासपुर | 35°C | 27°C |
कोरबा | 35°C | 26°C |
रायगढ़ | 34°C | 27°C |
बेमेतरा | 34°C | 27°C |
दुर्ग | 35°C | 24°C |
अंबिकापुर | 33°C | 24°C |
बलौदाबाजार | 36°C | 27°C |
राजनांदगांव | 35°C | 26°C |
धमतरी | 34°C | 27°C |
महासमुंद | 34°C | 26°C |
बस्तर | 32°C | 24°C |