रायपुर: छत्तीसगढ़ के अधिकतम (weather of Chhattisgarh) तापमान में आज भी बारिश के चलते गिरावट होने की संभावना है. इन दिनों प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. जिसके बाद से ही प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है. बात करें राजधानी रायपुर की, तो यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रायपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बिलासपुर और कोरबा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं बस्तर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसी के साथ बात करें सबसे कम तापमान की, तो बस्तर में आज न्यूनतम तापमान (temperature of bastar) 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है.
Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में लगातार बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट - Raipur maximum temperature
छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश लगातार हो रही है. इसके चलते तापमान गिर गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. (weather of Chhattisgarh) आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान (temperature of Raipur) 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान..
![Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में लगातार बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट weather of chhattisgarh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-12266149-thumbnail-3x2-ghdfghg.jpg)
छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ का तापमान
Chhattisgarh Weather Update: मौसम रहेगा सुहाना, तापमान में गिरावट
छत्तीसगढ़ का मौसम
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 28°C | 23°C |
बिलासपुर | 29°C | 24°C |
कोरबा | 29°C | 24°C |
रायगढ़ | 30°C | 25°C |
बेमेतरा | 30°C | 24°C |
दुर्ग | 29°C | 24°C |
अंबिकापुर | 28°C | 23°C |
बलौदाबाजार | 29°C | 24°C |
राजनांदगांव | 29°C | 24°C |
धमतरी | 28°C | 24°C |
महासमुंद | 28°C | 24°C |
बस्तर | 28°C | 23°C |