रायपुर:छत्तीसगढ़ में बारिश के चलते तापमान (weather in Chhattisgarh) में इन दिनों गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि राजधानी में रविवार की तेज बारिश के बाद बीते चार दिनों से बारिश नहीं हो रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही और नमी के घटने से यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है. बेमेतरा, दुर्ग और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बात करें बिलासपुर, धमतरी और महासमुंद की, तो यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं तीनों जिलों का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोरबा और रायगढ़ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बस्तर का अधिकतम तापमान (temperature of Bastar) 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट, लेकिन राजधानी के लोग उमस से परेशान - छत्तीसगढ़ में मौसम
छत्तीसगढ़ में मानसून के चलते तापमान (weather of chhattisgarh) गिर गया है. आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान (temperature of Raipur) 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान..

छत्तीसगढ़ में मानसून
छत्तीसगढ़ में मौसम
छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 33°C | 24°C |
बिलासपुर | 31°C | 24 °C |
कोरबा | 29°C | 24°C |
रायगढ़ | 29°C | 24°C |
बेमेतरा | 32°C | 24°C |
दुर्ग | 32°C | 24°C |
अंबिकापुर | 25°C | 23°C |
बलौदा बाजार | 31°C | 24°C |
राजनांदगांव | 32°C | 24°C |
धमतरी | 31°C | 24°C |
महासमुंद | 31°C | 24 °C |
बस्तर | 27°C | 23°C |