रायपुर:छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से लगातार द्रोणिका और चक्रवात के कारण बेमौसम बरसात हो रही. मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 10 जून को मानसून दस्तक दे सकता है. रायपुर का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 26°C है. बिलासपुर और कोरबा के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. जिसके बाद दोनों जिलों का अधिकतम तापमान 38°C है. न्यूनतम तापमान 27°C रह सकता है. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है. बस्तर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 35°C दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है.
छत्तीसगढ़ में 10 जून को आ सकता है मानसून, फिलहाल रायपुर का तापमान 37 पार - temperature of chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में 10 जून को मानसून के आने की संभावना है. पिछले तीन दिनों से प्रदेश के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि बिलासपुर और कोरबा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान...
छत्तीसगढ़ का मौसम
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में हो सकती है बारिश
छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 37°C | 26°C |
बिलासपुर | 38°C | 27°C |
कोरबा | 38°C | 27°C |
रायगढ़ | 37°C | 27°C |
बेमेतरा | 37°C | 27°C |
दुर्ग | 37°C | 27°C |
अंबिकापुर | 34°C | 24°C |
बलौदा बाजार | 37°C | 27°C |
राजनांदगांव | 37°C | 27°C |
धमतरी | 36°C | 27°C |
महासमुंद | 36°C | 27°C |
बस्तर | 35°C | 23°C |
जशपुर | 32°C | 22°C |