छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ के मुख्य शहरों में आज मौसम का हाल - weather in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में इन दिनों द्रोणिका और चक्रवात का असर दिख रहा है. रायपुर और बिलासपुर समेत ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया है. जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान...

weather of chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में मौसम

By

Published : May 14, 2021, 9:26 AM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. पिछले दिनों कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 26°C है. अंबिकापुर और बस्तर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है. अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है. बस्तर का न्यूनतम तापमान 24°C रह सकता है. कोरबा में अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 25°C रह सकता है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बेमौसम बरसात से फसलों को काफी नुकसान हुआ है.

छत्तीसगढ़ में मौसम

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका और चक्रवात का असर, कई जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 37°C 26°C
बिलासपुर 37°C 26°C
कोरबा 37°C 25°C
रायगढ़ 37°C 25°C
बेमेतरा 38°C 26°C
दुर्ग 37°C 26°C
अंबिकापुर 33°C 22°C
बलौदाबाजार 38°C 26°C
राजनांदगांव 38°C 26°C
धमतरी 37°C 26°C
महासमुंद 37°C 26°C
बस्तर 33°C 24°C
जशपुर 31°C 21°C

ABOUT THE AUTHOR

...view details