छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

हर रोज बदल रहा है छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज, जानिए आज का तापमान - गर्मी की तपिश

राजधानी में अभी भी गर्मी की तपिश महसूस की जा रही है. यहां तपमान 42 से 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

सूनी सड़क

By

Published : May 14, 2019, 3:26 PM IST

Updated : May 14, 2019, 4:12 PM IST

रायपुर: राजधानी समेत पूरे प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. कभी धूप तो कभी छांव, कभी लू की स्थिति तो कभी गरज चमक के साथ बारिश. प्रदेश में पिछले कई दिनों से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि विदर्भ में बनी द्रोणिका के कारण गर्म हवाएं नहीं आ पा रही हैं.

जानिए आज का तापमान

राजधानी में अभी भी गर्मी की तपिश महसूस की जा रही है. यहां तपमान 42 से 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वैज्ञानिकों का मानें, तो एक-दो दिनों तक तापमान इसी तरह रहेगा. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. फिलहाल प्रदेश में एक-दो दिनों तक मौसम में नमी के बाद प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ेगा.

छत्तीसगढ़ के शहरों में आज का तापमान

  • राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
  • बलौदा बाजार में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है.
  • जांजगीर चांपा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है.
  • सुकमा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है.
  • कांकेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है.
  • बेमेतरा में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है.
  • दुर्ग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है.
  • रायगढ़, में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉड किया गया है.
  • न्यायधानी बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस है.
  • जशपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है.
  • कोरबा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है.
  • जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है.

मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि तापमान का घटना-बढ़ना गर्म हवा पर निर्भर करता है कि वह कैसे पहुंचती है. यदि गर्म हवाएं राजस्थान से सीधे बिना किसी रुकावट के आएगी, तो गर्मी तेज होगी और तापमान चढ़ेगा. यदि ये हवाएं घूमकर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के रास्ते आएगी, तो उसका असर कम रहेगा. तापमान का घटना या बढ़ना स्थानीय बदलाव पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं करता है.

Last Updated : May 14, 2019, 4:12 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details