छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

गर्मी से राहत: बेमौसम बरसात से गिरा अधिकतर जिलों का तापमान - temperature in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश होने से लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी का अधिकतम तापमान 2°C की गिरावट के साथ 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जानिए प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान...

weather
गर्मी से राहत

By

Published : May 12, 2021, 7:14 AM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बेमौसम बरसात हुई है, जिसका असर जिलों के तापमान पर दिख रहा है. राजधानी समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रायपुर का अधिकतम तापमान 2°C की गिरावट के साथ 35 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है. यहां का न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है. रायगढ़ का अधिकतम तापमान 34°C है. दुर्ग और राजनांदगांव में अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36°C दर्ज किया गया है. दोनों जिलों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. रायपुर, महासमुंद, जशपुर, कोरिया, जांजगीर, कोरबा, दुर्ग और बलरामपुर समेत कई जिलों में बेमौसम बरसात हुई है. जिससे फसल को नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने आज सुबह 8.30 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के लिए चेतावनी जारी की है. प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा रोड, मुंगेली, कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ में मौसम

कोरबा में 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश, अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंचा

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 35°C 23°C
बिलासपुर 34°C 23°C
कोरबा 33°C 24°C
रायगढ़ 34°C 24 °C
बेमेतरा 35°C 24°C
दुर्ग 36°C 26°C
अंबिकापुर 31°C 23°C
बलौदाबाजार 35°C 26°C
राजनांदगांव 36°C 26°C
धमतरी 35°C 26°C
महासमुंद 34°C 26°C
बस्तर 33°C 24°C
जशपुर 29°C 21°C

ABOUT THE AUTHOR

...view details