नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में घायल लोगों का हाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन जीटीबी अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे.
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मनोज तिवारी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे - दिल्ली हिंसा
अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर डॉक्टर हर्षवर्धन ने हाल पूछा साथ ही अस्पताल प्रशासन से भी घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. बता दें कि जीटीबी अस्पताल में 150 से ज्यादा घायलों को अब-तक एडमिट किया जा चूका है.

डॉ. हर्षवर्धन और मनोज तिवारी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे
डॉ. हर्षवर्धन और मनोज तिवारी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे
150 से ज्यादा लोग एडमिट
वहीं अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर डॉक्टर हर्षवर्धन ने उनका हाल पूछा, साथ ही अस्पताल प्रशासन से भी घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. बता दें कि जीटीबी अस्पताल में 150 से ज्यादा घायलों को अब-तक एडमिट किया जा चूका हैं, इसमें दर्जनों लोगों को गोली लगी है और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.