छत्तीसगढ़

chhattisgarh

मौसम शुष्क रहने के साथ कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना

By

Published : Dec 10, 2021, 9:12 AM IST

छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उत्तर को छोड़कर विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

today weather news chhattisgarh
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

रायपुर: चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclonic Storm Jawad 2021) के कारण छत्तीसगढ़ में करीब 6 दिनों से ठंड कम हो गई है. शुक्रवार को रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं. उत्तर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से उत्तरी हवा आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. जिसके कारण हल्की ठंड भी बढ़ेगी. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से हवा होने के कारण कहीं कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे. खाड़ी से नम हवा आने के कारण प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री ज्यादा है. जबकि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा है.

छत्तीसगढ़ में शुष्क और ठंडी हवा का दौर शुरू, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में परिवर्तन नहीं

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उत्तर को छोड़कर विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं. उत्तर भाग सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है.

प्रमुख शहरों का तापमान

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री राजनादगांव का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details