रायपुर: पिछले कुछ महीने से तेज धूप और गर्मी की तपिश से लोगों को अब निजात मिलेगी. गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है. छत्तीसगढ़ में मानसून 22 जून के आसपास दस्तक देने की संभावना है. जिसके बाद लोग बारिश का मजा लेंगे. गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.8 डिग्री सक्ति में दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा.
Monsoon: दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, 22 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून - देश में मानसून
weather updates देश में मानसून आ गया है. गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है. हफ्तेभर में मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. chhattisgarh monsoon 2023
छत्तीसगढ़ में मानसून 22 जून के आसपास प्रवेश करने की संभावना है. दक्षिण पश्चिम मानसून 8 जून 2023 को केरल में प्रवेश कर चुका है. सामान्य तिथि 1 जून थी. केरल में 7 दिन देरी से मानसून ने दस्तक दी है. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवात बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. शुक्रवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है..-मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी
छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.