छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

रायपुर : सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग - raipur

रायपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर गोल बाजार थाने के सामने प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन करते सामाजिक कार्यकर्ता

By

Published : Apr 3, 2019, 8:40 PM IST

प्रदर्शन करते सामाजिक कार्यकर्ता
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोल बाजार थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया. सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि, 'पुनीत गुप्ता को भगाने में गोल बाजार पुलिस का हाथ है'.

डीकेएस अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे डॉक्टर पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुनीत गुप्ता की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी.

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि, '50 करोड़ रुपए से भी अधिक का भ्रष्टाचार और घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता द्वारा किया गया है और उसकी गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए'. सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी और प्रदर्शन का ये सिलसिला करीब 2 घंटे तक चला.

वहीं इस पूरे मामले में कोतवाली सीएसपी डीसी पटेल का कहना है कि, 'पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोल बाजार थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस लगातार पुनीत गुप्ता की हर जगह तलाश कर रही है, लेकिन अब तक इस मामले में पुनीत गुप्ता के बारे में कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिले हैं. सुराग मिलते ही जल्द ही पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी की जाएगी'.

ABOUT THE AUTHOR

...view details