छत्तीसगढ़

chhattisgarh

भारत के स्पेस पावर बनने पर कांग्रेस ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, नेहरू को दिया 'श्रेय'

By

Published : Mar 27, 2019, 6:10 PM IST

Updated : Mar 27, 2019, 8:40 PM IST

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भारत को दुनिया की चौथी महाशक्ति बनने पर देश के वैज्ञानिकों और इसरो को बधाई दी.

शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर : भारत को दुनिया की चौथी महाशक्ति बनने पर कांग्रेस ने देश के वैज्ञानिकों और इसरो को बधाई दी है. कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि, '1961 में पं.जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की स्थापना की थी'.

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने जो मुकाम हासिल किया है उससेपूरा देश गौरान्वित है. वहीं इस उपलब्धि पर प्रदेश के कांग्रेस मीडिया प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि, '1961 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की स्थापना की. इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नेतृत्व में इसे आगे बढ़ाया गया. इसके लिए हम इसरो और देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं'.

भारत को दुनिया की चौथी महाशक्ति बनने पर बधाई देते प्रवक्ता

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने महत्वपूर्ण संदेश में बताया कि, भारत दुनिया की चौथी महाशक्ति बन गयाहै. भारत ने अंतरिक्ष महाशक्ति स्पेस पावर के तौर पर अपना स्थान दर्ज करा लिया है. अब तक अमेरिका, रूस और चीन को ही येउपलब्धि हासिल थी. ये हर हिंदुस्तानी को लिए गर्व की बात है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'कुछ ही समय में हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेस में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ ऑर्बिट में 1 सैटेलाइट को मार गिराया है. सेटेलाइट को एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया गया है.येऑपरेशन सिर्फ 3 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया गया है.

Last Updated : Mar 27, 2019, 8:40 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details