छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

'बैलेट पेपर से आने वाले नतीजों में हो सकती है गड़बड़ी' - municipal election

बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव करवाने को लेकर रमन सिंह ने कहा कि, 'नतीजों में गड़बड़ी की जा सकती है'.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

By

Published : Dec 23, 2019, 4:43 PM IST

रायपुर :बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने और उसके नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, 'नतीजों में काला-पीला और गड़बड़ी की आशंका है'. उन्होंने कहा कि, 'EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने के पीछे कई तरह की गड़बड़ी की जा सकती है जैसे वोटों की गिनती से लेकर बैलेट पेपर से छेड़छाड़ तक की जा सकती है'.

रमन सिंह का बयान.

रमन सिंह ने कहा कि, 'विधानसभा चुनाव में इसी EVM से उनको जीत मिली थी. इस नतीजे के कुछ महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में लोगों ने उन्हें नकार दिया, तो ये EVM नहीं लोगों का अधिकार है'.

पढ़ें : नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र के रंग

उन्होंने कहा कि, 'EVM से चुनाव निष्पक्ष तरीके से होता है, लेकिन अब हम 20वीं सदी में जा रहे हैं. लोगों का वोट देने का अधिकार छीन लिया गया है, ये बेहद गलत काम किया गया है. बैलेट पेपर में EVM के मुकाबले वोटिंग और गिनती दोनों में समय भी काफी लगता है'.

ABOUT THE AUTHOR

...view details