रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार समिति और सेवा दल की बैठक के बाद ये जानकारी दी.
रायपुर : चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल और प्रियंका - cm bhupesh baghel statement
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए राहुल गांधी और प्रियंका छत्तीसगढ़ आएंगे.

राहुल और प्रियंका गांधी
चुनाव प्रचार समिति और सेवा दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, 'स्चार प्रचारकों के सूची बनेगी, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में प्रचार करने आएंगे'. हालांकि वो कब आएंगे ये अभी साफ नहीं हुआ है.
वीडियो
इसके साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि, 'चुनाव प्रचार समिति और सेवा दल की बैठक में लोकसभा के लिए किस तरह चुनाव प्रचार करना है उस पर चर्चा की गई. इसके साथ ही रोड मैप भी तैयार किया गया है'.