रायपुर : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है. त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटने से लोगों को महंगाई से फौरी राहत मिली है. मंगलवार को राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत घटकर 74 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर हो गई. जबकि डीजल की कीमत 72 रुपये 56 पैसे प्रति लीटर हो गई. रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है.
एक नजर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर
शहर | पेट्रोल के भाव ( रुपये/ प्रतिलीटर) | डीजल के भाव (रुपये/ प्रति लीटर) |
अंबिकापुर | 75.26 | 73.30 |
बीजापुर | 76.14 | 69.09 |
बिलासपुर | 74.90 | 72.95 |
दंतेवाड़ा | 77.00 | 75.03 |
धमतरी | 74.92 | 72.96 |
दुर्ग | 74.73 | 72.77 |
जगदलपुर | 76.44 | 74.47 |
जांजगीर-चांपा | 74.62 | 72.67 |