छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

जानिए आज का इतिहास : 29 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं - 29 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

history of today 29 अक्टूबर का दिन कई इतिहास समेटे हुए हैं. इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएं हुईं जो बीते समय में दर्ज की गई है. आज हम जानेंगे इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी

जानिए आज का इतिहास : 29 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
जानिए आज का इतिहास : 29 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

By

Published : Oct 29, 2022, 1:51 AM IST

29 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं Important events of October 29

  1. इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर 1709 में हस्ताक्षर किए
  2. फ्रांसिसी सेना ने 1794 में दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया
  3. बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना 1851 में हुई
  4. स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा 1859 में की
  5. जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को 1863 में मंजूरी दी गई थी
  6. यूनान ने 1864 में नया संविधान अंगीकार किया
  7. मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 1913 को आए बाढ़ से हजारों लोग मारे गये
  8. पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना 1920 में की
  9. औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद 1923 में तुर्की गणतंत्र बना
  10. ब्रिटेन में 1924 को लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार
  11. न्युयार्क में काला मंगलवार। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट के साथ 1930 के वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत 1929 में हो गई
  12. नाजियों ने 1942 में बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की
  13. विश्व में 1945 को पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया
  14. बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने 1947 में बेनेलक्स संघ बनाया
  15. अमेरिका ने 1958 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया
  16. अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1990 को आये भूकंप से 30 लोग मारे गये
  17. न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ 1994 को हुआ
  18. जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने 1995 में कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया
  19. पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि 1997 में हुई
  20. उड़ीसा में 1999 को विध्वंसकारी समुद्री तुफान आया।
  21. आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफर रेगनर ग्रिमसन 2000 को सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे
  22. पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने 2001 में पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया
  23. त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में 2004 को भारतीय राष्ट्रपति एपीजेअब्दुल कलाम के साथ वार्ता की
  24. ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में 2005 को भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी
  25. दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में 2005 को आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत
  26. असोम में 2008 को हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए
  27. अमेरिका के पूर्वी तट पर 2012 में सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत
  28. चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा 2015 को की

29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति Born on 29 October

  • मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म 1985 में हुआ

29 अक्टूबर को हुए निधन Died on 29 October

  • अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन 1911 में हुआ था
  • पहली लोक सभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी का निधन 1959 में हुआ था
  • समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन 1988 में हुआ था

ABOUT THE AUTHOR

...view details