25 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं Important events of November 25
- रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में 1667 में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये
- अमेरिका में 1716 में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया
- ऑस्ट्रिया की सेना ने 1744 में पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जान लेवा हमले किये और लूटपाट की
- ब्रिटेन ने 1758 में फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय का 1866 में उद्घाटन
- अल्फ्रेड नोबल ने 1867 में डायनामाइट का पेटेंट कराया
- जापान में 1930 में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये
- जर्मनी और जापान के बीच 1936 में कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर
- फ्रांस की राजधानी पेरिस में 1937 में विश्व मेले का समापन
- लेबनान को 1941 में फ्रांस से आजादी मिली
- अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में 1945 में आये बर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई
- भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना 1948 में हुई।
- स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने 1949 में हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
- अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में 1951 में हुए ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत
- जार्ज मेनाय 1952 में आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये
- टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच 1960 में प्रयोग किया गया
- फ्रांस ने 1965 अपना पहला सेटेलाइट लांच किया
- ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच 1973 में आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था.
- नेपाल में 1974 में एक पुल के ढहने से लगभग 140 लोग मरे
- संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का 1974 में निधन
- सूरीनाम 1975 में आज ही के दिन आजाद हुआ था.
- पाकिस्तान ने 1998 में अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया
- बेनजीर भुट्टो 2001 में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं
- लुसियो गुटेरेज 2002 में इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित
- पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने 2004 में खारिज किया
- कोलंबो द्वारा 2006 में भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ
- पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने 2007 में लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया
- इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में 2013 में हुए धमाके में 17 मरे, 37 घायल