छत्तीसगढ़

chhattisgarh

रायपुर: सरकार कर रही नगर निगमों की मदद, दिए 67.40 करोड़ रुपए

By

Published : Apr 3, 2020, 6:20 PM IST

Updated : Apr 3, 2020, 8:31 PM IST

कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए मंत्री शिव डहरिया के निर्देश पर चुंगी क्षतिपूर्ति मद से महापौरों, अध्यक्षों और पार्षदों को 67.40 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं.

government is helping the municipal corporations to fight Corona
मंत्री शिव डहरिया

रायपुर: नगरीय प्रशासन मंत्री के निर्देश पर चुंगी क्षतिपूर्ति मद में उपलब्ध राशि से प्रदेश के सभी महापौरों, अध्यक्षों और पार्षदों को उनके निधि की 67 करोड़ 40 लाख रुपए उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है. नगरीय प्रशासन विभाग नवा रायपुर से 2 अप्रैल को संबंधित शाखा प्रबंधक को तत्काल राशि हस्तांतरित करने के लिए पत्र जारी कर दिए हैं.

सरकार कर रही नगर निगमों की मदद

इनमें नगरीय निकायों को महापौर निधि की शत-प्रतिशत राशि अध्यक्ष और पार्षद निधि का 50 प्रतिशत राशि हस्तांतरित किया गया है. प्रदेश के 13 नगर निगमों के महापौर और पार्षद निधि में 26 करोड़ 59 लाख रुपए, 43 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षद निधि में 18 करोड़ 36 लाख रुपए और 111 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद निधि में 22 करोड़ 45 लाख रुपए जमा करा दिया गया है.

चुंगी क्षतिपूर्ति मद के तहत खाते में डाले गए रुपए
बता दें कि वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमाण्डों और स्व-सहायता समूह की महिलाएं निरंतर बिजली, पानी की व्यवस्था सहित साफ-सफाई अभियान में लगे हुए हैं. राज्य के नगर पालिका निगमों में जहां चुंगी क्षतिपूर्ति मद में उपलब्ध राशि से महापौरों, पार्षद निधि में राशि जमा कराए गए हैं.

नगर निगमों में जमा कराई गई राशि

  • नगर निगम रायपुर में 2 करोड़ 90 लाख करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम बीरगांव में एक करोड़ 55 लाख करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम दुर्ग में एक करोड़ 95 लाख करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम भिलाई में दो करोड़ 90 लाख करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम भिलाई-चरौदा में एक करोड़ 55 लाख करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम राजनांदगांव में एक करोड़ 77 लाख रुपए.
  • नगर निगम जगदलपुर(बस्तर) में एक करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम बिलासपुर में दो करोड़ 90 लाख रुपए.
  • नगर निगम कोरबा में दो करोड़ 84 लाख रुपए.
  • नगर निगम रायगढ़ में एक करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम अंम्बिकापुर(सरगुजा) में एक करोड़ 71 लाख रुपए.
  • नगर निगम चिरमिरी में महापौर एवं पार्षद निधि में एक करोड़ 55 लाख रुपए.
Last Updated : Apr 3, 2020, 8:31 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details