रायपुर :छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है. आज भी डीजल के दाम 26 से 27 पैसे बढ़े हैं. जबकि पेट्रोल की कीमत में भी 18 से 19 पैसे की वृद्धि की गई है. पेट्रोल-डीजल के दामों (petrol diesel price in chhattisgarh ) में 21 दिन पहले पेट्रोल की कीमतों में 15 से 16 पैसे की कमी आई थी. जबकि डीजल के दाम 17 पैसे घटे थे. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा बीजापुर में 104.61 रुपए/प्रति लीटर है. दंतेवाड़ा में डीजल का दाम सबसे ज्यादा 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं. यहां डीजल का दाम 100.37 रुपए/लीटर तक पहुंच गया है. जगदलपुर में पेट्रोल 102.15 रुपए/लीटर और डीजल 99.59 रुपए/लीटर है. रायपुर में पेट्रोल के दाम 99.37 रुपए/प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.82 रुपए प्रतिलीटर है. प्रदेश के और जिलों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम देखिए.
Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़ में आज डीजल के साथ-साथ पेट्रोल के भी बढ़े दाम, देखिए - chhattisgarh news
पिछले कुछ दिनों से डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. आज एक बार फिर डीजल के दामों में 26 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही पेट्रोल की कीमतों में भी 18 से 19 पैसे तक की वृद्धि की गई है. जानिये, क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतें.
![Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़ में आज डीजल के साथ-साथ पेट्रोल के भी बढ़े दाम, देखिए fuel price in chhattisgarh petrol diesel price in chhattisgarh on 28 september](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-13194010-thumbnail-3x2-img---copy.jpg)
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल के दाम
छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल (रुपएप्रति लीटर) | डीजल (रुपएप्रति लीटर) |
बीजापुर | 104.61 (+0.19) | 94.78 (+0.26) |
दंतेवाड़ा | 102.94 (+0.18) | 100.37 (+0.27) |
जगदलपुर | 102.15 (+0.18) | 99.59 (+0.27) |
नारायणपुर | 101.75(+0.18) | 99.19 (+0.27) |
जशपुर | 101.24(+0.18) | 98.69 (+0.27) |
कांकेर | 100.58 (+0.18) | 98.02 (+0.26) |
अंबिकापुर | 100.48(+0.18) | 97.94 (+0.27) |
कवर्धा | 100.33 (+0.18) | 97.78 (+0.27) |
रायगढ़ | 100.32 (+0.18) | 97.77 (+0.26) |
सूरजपुर | 100.31 (+0.18) | 97.77 (+0.27) |
राजनांदगांव | 100.14(+0.18) | 97.59 (+0.27) |
धमतरी | 99.98 (+0.18) | 97.43 (+0.26) |
बिलासपुर | 100.05(+0.18) | 97.51 (+0.27) |
दुर्ग | 99.68 (+0.18) | 97.14 (+0.27) |
महासमुंद | 99.61 (+0.18) | 97.06 (+0.27) |
रायपुर | 99.37 (+0.18) | 96.82 (+0.27) |