रायपुर :छत्तीसगढ़ में 18 दिन बाद शुक्रवार को डीजल की कीमत में 20 से 21 पैसे तक की वृद्धि की गई है, जबकि पेट्रोल के दाम 19वें दिन भी स्थिर है. पेट्रोल-डीजल के दामों (petrol diesel price in chhattisgarh ) में 18 दिन पहले पेट्रोल की कीमतों में 15 से 16 पैसे की कमी आई थी. जबकि डीजल के दाम 17 पैसे घटे थे. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा बीजापुर में 104.42 रुपए/प्रति लीटर है. दंतेवाड़ा में डीजल का दाम सबसे ज्यादा 99.59 रुपए/लीटर तक पहुंच गया है. जगदलपुर में पेट्रोल 101.97 रुपए/लीटर और डीजल 98.81 रुपए/लीटर है. रायपुर में पेट्रोल के दाम 99.19 रुपए/प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.04 रुपए प्रतिलीटर है. प्रदेश के और जिलों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम देखिए.
Petrol Diesel Price: डीजल के दाम में वृद्धि, पेट्रोल में राहत - chhattisgarh news
18 दिन बाद डीजल के दाम में 20 से 21 पैसे तक की वृद्धि हुई है, जबकि पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 19वें दिन भी स्थिर रहा. जानिये, क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतें.

पेट्रोल डीजल के दाम
TOP NEWS: छत्तीसगढ़ और देश की वो खबरें जिन्हें जानना है जरूरी
छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल (रुपएप्रति लीटर) | डीजल (रुपएप्रति लीटर) |
बीजापुर | 104.42 | 94.04 |
दंतेवाड़ा | 102.76 | 99.59 |
जगदलपुर | 101.97 | 98.81 |
नारायणपुर | 101.57 | 98.41 |
जशपुर | 101.06 | 97.91 |
कांकेर | 100.40 | 97.25 |
अंबिकापुर | 100.30 | 97.16 |
कवर्धा | 100.15 | 97.00 |
रायगढ़ | 100.14 | 97.00 |
सूरजपुर | 100.13 | 96.99 |
राजनांदगांव | 99.96 | 96.81 |
धमतरी | 99.80 | 96.66 |
बिलासपुर | 99.87 | 96.73 |
दुर्ग | 99.50 | 96.36 |
महासमुंद | 99.43 | 96.28 |
रायपुर | 99.19 | 96.04 |