छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

रायपुर : पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटायर, पुलिस अधिकारियों ने दी विदाई - विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले

पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय रिटायर हुए. पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी समेत सभी अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी.

पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटाय

By

Published : Sep 1, 2019, 8:45 AM IST

रायपुर : राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष ए.एन. उपाध्याय लगभग 34 वर्ष के भारतीय पुलिस सेवा देने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए.

पूर्व DGP ए.एन. उपाध्याय हुए रिटाय

उपाध्याय 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे. उन्होंने एकीकृत मध्यप्रदेश में धार, शिवपुरी और सीहोर जिला और लोकायुक्त इंदौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दी. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद उन्होंने सरगुजा और बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद पर सफलतापूर्वक काम किया.

  • साल 2009 से दिसंबर 2013 तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं सचिव गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे
  • 2014 से दिसंबर 2018 तक लगभग 5 साल तक राज्य के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला.
  • दिसंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के पद पर सेवाएं दीं.
  • ए.एन. उपाध्याय को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'भारतीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण के समय (वर्ष 1986) से अब तक लगातार उपाध्याय का मार्गदर्शन मिलता रहा. उपाध्याय को छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे लंबे समय तक पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने और उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा'.
  • अवस्थी ने कहा कि, 'उपाध्याय सहज, सरल, ईमानदार और धैर्यशील पुलिस अधिकारी के रूप में प्रेरणा स्रोत रहेंगे. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्यशीलता के साथ कार्य किया'.

ABOUT THE AUTHOR

...view details