रायपुर:राजधानी रायपुर के चीफ इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी को नाइजीरिया समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया है. ये भी उन 18 लोगों के साथ शामिल हैं जो समुद्री जहाज से अगवा कर लिए गए हैं.
नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के कब्जे में रायपुर के दंपति - अगवा हुए समुद्री जहाज में राजधानी रायपुर के दंपति
नाइजीरियाई तट के पास अगवा हुए समुद्री जहाज में राजधानी रायपुर के दंपति भी शामिल हैं.
![नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के कब्जे में रायपुर के दंपति Couple of Raipur kidnapped by pirates in Nigeria](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5285569-thumbnail-3x2-img.jpg)
रायपुर के दंपति
3 दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज का अपहरण कर लिया था, इस जहाज में 18 भारतीय भी शामिल थे. इसमें राजधानी रायपुर के दंपति भी शामिल हैं. विजय तिवारी जहाज के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर हैं. जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.
अगवा हुए भारतीयों को बचाने के लिए शासन -प्रशासन और विदेश मंत्रालय लगातार कोशिश कर रहा है.
Last Updated : Dec 6, 2019, 5:43 PM IST