छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

छॉलीवुड सिने अवॉर्ड: मन कुरैशी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मुस्कान बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

राजधानी के एक स्कूल के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से छॉलीवुड स्टारडम सिने अवॉर्ड का आयोजन किया गया.

By

Published : Mar 24, 2019, 4:35 PM IST

दीप प्रज्जवलित करतेफिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल

रायपुर: राजधानी के एक स्कूल के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से छॉलीवुड स्टारडम सिने अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इसमें साल 2018 में बनी 16 फिल्मों को अलग-अलग कैटेगिरी 27 अवार्ड मिले.

इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड आई लव यू को मिला. वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मन कुरैशी और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड अभिनेत्री मुस्कान साहू को मिला. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड उत्तम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सुनील तिवारी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता जूरी अवॉर्ड देव यादव और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड नेहा शर्मा को दिया गया.

वीडियो

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का अवॉर्ड सूरज महानंद

वहीं सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का अवॉर्ड सूरज महानंद, सर्वश्रेष्ठ गीतकार उत्तम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक अनुराग शर्मा, सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका अलका चंद्राकर, सर्वश्रेष्ठ कहानीकार उत्तम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन सिद्धार्थ राजपूत, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर विलास राउत, सर्वश्रेष्ठ फाइट मास्टर संजू यादव, सर्वश्रेष्ठ मेकअप मैन मुसद खान, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम अवॉर्ड लेखा नायक को मिला. आयोजन में 16 फिल्म निर्देशकों का भी सम्मान किया गया.

सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री निशा चौबे

वहीं चरित्र अभिनेता के लिए रजनीश मांझी, सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री निशा चौबे, सर्वश्रेष्ठ नवअभिनेता जीत शर्मा, सर्वश्रेष्ठ नवअभिनेत्री मोनिका शर्मा, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता हेमलाल कौशल, सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री उर्वशी साहू, सर्वश्रेष्ठ खलनायक अनु शर्मा, सर्वश्रेष्ठ खलनायक ज्यूरी अवॉर्ड सुनील मानिकपुरी, सर्वश्रेष्ठ खलनायिका नीलम देवांगन, सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता जीत शर्मा, सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेत्री अवॉर्ड सानवी सुंदरानी को मिला. बता दें कि छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर ले पिछले 5 सालों से ये आयोजन किया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details