रायपुर:बुधवार को प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की बारिश होने और गरज चमक की संभावना है. राजधानी में बुधवार की सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी का एहसास भी अब होने लगा है. मौसम विभाग की माने तो अब धीरे-धीरे गर्मी की तपिश आने वाले दिनों में बढ़ेगी.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "एक द्रोणिका जो तेज रफ्तार से झारखंड से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. जिसके प्रभाव की वजह से बुधवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके साथ ही कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. पर तापमान के बढ़ने का ट्रेंड इसी तरह बना रहेगा. बुधवार को रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है."
Chhattisgarh weather update: छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, कई जगहों में हल्की बारिश की भी संभावना - छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी
पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा है. गर्मी भी अब धीरे-धीरे प्रदेश में बढ़ने लगी है. मंगलवार को प्रदेश के मुंगेली मेंं सबसे ज्यादा तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया.
प्रदेश के शहरों का तापमान:मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.9 न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया.