रायपुर:छत्तीसगढ़ में आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, गिरा तापमान - छत्तीसगढ़ की खबरें
आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
![WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, गिरा तापमान chhattisgarh weather update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-9078489-thumbnail-3x2-maum.jpg)
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
प्रदेश के कई हिस्सों में बीते तीन-चार दिनों से बादल छाए हुए जरूर हैं, लेकिन गर्मी और उमस पहले की तुलना में कम हो गई है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है. इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके कारण मौसम में तब्दीली देखने को मिल रहा है. देखिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान.
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 31°C | 24°C |
बिलासपुर | 34°C | 19°C |
दुर्ग | 30°C | 24°C |
अंबिकापुर | 28°C | 23°C |
कोरबा | 31°C | 25°C |
बस्तर | 28°C | 23°C |
रायगढ़ | 31°C | 25°C |
बलौदाबाजार | 30°C | 24°C |
राजनांदगांव | 29°C | 24°C |
जशपुर | 27°C | 22°C |
धमतरी | 30°C | 24°C |
महासमुंद | 29°C | 24°C |