रायपुर: 20 अक्टूबर से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी छत्तीसगढ़ से होने के साथ ही प्रदेश में हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हो रहा है. लेकिन ठंड का एहसास होने लगा है. लोग सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं. बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान राजनांदगांव जिले में 21.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो पेंड्रा रोड की तुलना में लगभग 7 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि "उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में लगातार जारी है. जिसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है."
प्रदेश के शहरों का तापमान:बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, राजनादगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया.
1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति: