छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

Weather Today Chhattisgarh: 6 दिन देर से हुई छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, 24 से 26 अक्टूबर तक बदली - छत्तीसगढ़ मौसम पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो गई है. सितरंग चक्रवात से 24 से 26 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे. जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. Weather Forecast

Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ में आज का मौसम

By

Published : Oct 22, 2022, 9:46 AM IST

Updated : Nov 17, 2022, 7:22 PM IST

रायपुर:21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है. इसकी आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ने कर दी हैं. मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट रहने की संभावना है. प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है. दक्षिण पश्चिम मानसून की छत्तीसगढ़ से वापसी की सामान्य तिथि 15 अक्टूबर थी लेकिन इस बार मानसून की वापसी 6 दिन देर से हुई है.


प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर स्थित है. इसके साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यह पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर अवदाब के रुप में 22 अक्टूबर को परिवर्तित होने की संभावना है. जिसके बाद यह और अधिक प्रबल होकर उत्तर उत्तर पूर्व की और मुड़ते हुए 23 अक्टूबर को गहरा और अवदाब के रूप में परिवर्तित हो सकता है. 24 अक्टूबर को चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने के बाद यह उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास 25 अक्टूबर को ओडिशा तट को स्पर्श करते हुए पहुंचेगा. इस चक्रवात का नाम "सितरंग" थाईलैंड द्वारा घोषित नाम रहेगा. इस चक्रवात का असर प्रदेश में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ज्यादा नहीं रहेगा. जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 से 26 अक्टूबर तक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में फिर से एक बार वृद्धि हो सकती है."


प्रदेश के शहरों का तापमान:शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया.


1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति



प्रदेश में औसत से अधिक वर्षा: बालोद जिले में 28% अधिक बारिश दर्ज की गई. बलौदा बाजार जिले में 23% अधिक बारिश दर्ज की गई. बस्तर जिले में 51% अधिक बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले में 90% अधिक बारिश दर्ज की गई. बिलासपुर जिले में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई. दंतेवाड़ा जिले में 27% अधिक बारिश दर्ज की गई. धमतरी जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. कबीरधाम जिले में 29% अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंगेली जिले में 31% अधिक बारिश दर्ज की गई. नारायणपुर जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में 25% अधिक बारिश दर्ज की गई. सुकमा जिले में 40% अधिक बारिश दर्ज की गई.

औसत से कम बारिश:बेमेतरा जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. जशपुर जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. कोरिया जिले में 26% कम बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में 48% कम बारिश दर्ज की गई.

सामान्य बारिश वाले जिले:बलरामपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. दुर्ग जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. गरियाबंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. जांजगीर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कांकेर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कोरबा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. महासमुंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई.




Last Updated : Nov 17, 2022, 7:22 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details