रायपुर: पिछले 15 दिनों से राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है. जिसके बाद से गर्मी और उमस से अब लोगों को पूरी तरह से राहत मिली है. आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप होने की वजह से ठंड का एहसास कम हो रहा है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, उसके बाद ठंड का एहसास भी होने लगता है. शुक्रवार को प्रदेश के अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान राजनांदगांव जिले में 19 डिग्री दर्ज किया गया जो अंबिकापुर की तुलना में लगभग 5 डिग्री अधिक है.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "20 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी हैं. प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है. शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है."
प्रदेश के शहरों का तापमान:शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 31.1 न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया.
छत्तीसगढ़ में 45 यात्री ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति: