छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

Weather Today Chhattisgarh: जानिए छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल - छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

Chhattisgarh Weather Update शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा. गुरुवार को जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा. CG weather forecast

Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

By

Published : Nov 4, 2022, 8:55 AM IST

रायपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है. छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी 6 दिन देर से हुई है. बारिश के वापसी की सामान्य तिथि 14 अक्टूबर थी, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई 20 अक्टूबर को हुई है, गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 14 डिग्री दर्ज किया गया है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 20.7 डिग्री दर्ज किया गया है. जो कि पेंड्रारोड की तुलना में लगभग 7 डिग्री अधिक है.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया "उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन लगातार प्रदेश में जारी है. जिसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की भी संभावना बनी हुई है."

छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबर

प्रदेश के शहरों का तापमान:गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया.


1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति:

प्रदेश में औसत से अधिक वर्षा: बालोद जिले में 28% अधिक बारिश दर्ज की गई. बलौदा बाजार जिले में 23% अधिक बारिश दर्ज की गई. बस्तर जिले में 51% अधिक बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले में 90% अधिक बारिश दर्ज की गई. बिलासपुर जिले में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई. दंतेवाड़ा जिले में 27% अधिक बारिश दर्ज की गई. धमतरी जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. कबीरधाम जिले में 29% अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंगेली जिले में 31% अधिक बारिश दर्ज की गई. नारायणपुर जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में 25% अधिक बारिश दर्ज की गई. सुकमा जिले में 40% अधिक बारिश दर्ज की गई.

औसत से कम बारिश:बेमेतरा जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. जशपुर जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. कोरिया जिले में 26% कम बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में 48% कम बारिश दर्ज की गई.

सामान्य बारिश वाले जिले:बलरामपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. दुर्ग जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. गरियाबंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. जांजगीर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कांकेर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कोरबा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. महासमुंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details