रायपुर:बीते कुछ दिनों से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी लेकिन फिर से अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया ''एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
छत्तीसगढ़ का मौसम: एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार, महासमुंद सबसे गर्म - महासमुंद सबसे गर्म
राजधानी समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गर्मी की तपिश अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में 38 डिग्री से 42 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान महासमुंद में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया.
![छत्तीसगढ़ का मौसम: एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार, महासमुंद सबसे गर्म chhattisgarh weather](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15031146-thumbnail-3x2-im.jpg)
यह भी पढ़ें:Chhattisgarh Weather Forecast: मुंगेली में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, राजनादगांव का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया.