छत्तीसगढ़

chhattisgarh

Women Hockey Championship 2023: छत्तीसगढ़ हॉकी टीम का विजयी आगाज, दिल्ली को 3-1 से हराया

By

Published : May 9, 2023, 2:17 PM IST

राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया है. जिसमें सोमवार को छत्तीसगढ़ हॉकी टीम ने जीत दर्ज कर अपने अभियान का विजयी आगाज किया. Hockey India Sub Junior Women National Championship 2023

chhattisgarh hockey beat Delhi in Hockey India
छत्तीसगढ़ हॉकी टीम ने दिल्ली को हराया

रायपुर: इस साल 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी ओडिशा कर रहा है. राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. सोमवार को तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम ने दिल्ली की हॉकी टीम पर 3-1 से जीत दर्ज की.

छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन: छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम ने दिल्ली पर 3-1 से जीत दर्ज कर अपने अभियान का विजयी आगाज किया. छत्तीसगढ़ की ओर से दीपिका के पेनल्टी कार्नर पर गोल किया और बढ़त बनाई. बाद में दिल्ली की हॉकी टीम ने एक गोल कर कमबैक किया. लेकिन छत्तीसगढ़ की ओर से यशोदा और नंदिनी यादव ने गोल कर परिणाम को अपने पक्ष में कर लिया.

यह भी पढ़े:MI vs RCB : आंकड़े मुंबई के पक्ष में, भारी भरकम दिख रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

तमिलनाडु और उत्तराखंड का भी विजयी आगाज: छत्तीसगढ़ के साथ साथ तमिलनाडु की हॉकी यूनिट और हॉकी उत्तराखंड ने भी पहले मैच में जीत हासिल की है. तमिलनाडु की हॉकी यूनिट ने पहले मैच में त्रिपुरा हॉकी को 20-1 के बड़े अंतर से हराया. तमिलनाड़ु के 20 गोल के जवाब में त्रिपुरा की टीम मात्र एक गोल ही कर सकी. वहीं हॉकी उत्तराखंड ने दूसरे मैच में हॉकी बंगाल को 14-0 से हराया और एकतरफा जीत दर्ज की है. रविवार को महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 12-0 से हरा दिया. वहीं रविवार को पूल एच के मैच में नगर हवेली और दमन एवं दीव को 5-0 से हरा कर जीत दर्ज की है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details