रायपुर:छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज हो चुकी है. यहां कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा (chhattisgarh corona update) है. पिछले 2 हफ्ते से प्रदेश में पॉजिटिविटी दर तेजी से बढ़ा है. प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 4.41% है (danger of fourth wave of corona in chhattisgarh). आज प्रदेश भर में हुए 14 हजार 222 सैंपलों की जांच में 627 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश के 26 जिलों से 627 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश में आज 1 की मौत कोरोना से हुी है. वहीं 2 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया. सुकमा और बीजापुर में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं. प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीज की संख्या 3778 ( Hundred patients of corona found in Raipur) है.
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या तीन हजार सात सौ के पार:प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3778 हो गई है. प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज रायपुर में 618 है. इसके अलावा दुर्ग में 591 और राजनांदगांव में 408 एक्टिव मरीज हैं. प्रदेश के 26 जिलों में 627 कोरोना संक्रमित मरीज आज मिले हैं. प्रदेश में आज सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज रायपुर में मिले हैं. यहां रायपुर में 100 मरीज मिले हैं. इसके अलावा दुर्ग में 91 , बिलासपुर में 41 , बेमेतरा में 43 , राजनंदगांव में 75 मरीज मिले हैं.
Conclusion::- पिछले 10 दिन के बढ़ते संक्रमण के आंकड़े
छत्तीसगढ़ में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ा, पॉजिटिविटी दर भी बढ़ी - छत्तीसगढ़ में कोरोना की चौथी लहर का खतरा
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही (chhattisgarh corona update) है. अकेले रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 100 तक पहुंच गई (danger of fourth wave of corona in chhattisgarh) है. पूरे राज्य में 627 मरीज कोरोना संक्रमित पाए ( Hundred patients of corona found in Raipur) गए हैं.
![छत्तीसगढ़ में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ा, पॉजिटिविटी दर भी बढ़ी chhattisgarh corona update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15899621-thumbnail-3x2-imgcorona.jpg)
छत्तीसगढ़ में कोरोना की चौथी लहर का खतरा
बीते 14 दिनों के कोरोना के आंकड़े !
डेट | संक्रमित मरीज | पॉजिटिविटी दर | कोरोना टेस्ट |
9 जुलाई | 253 | 2.53% | 10,187 |
10 जुलाई | 110 | 3.78% | 2,911 |
11 जुलाई | 360 | 3.09% | 11,634 |
12 जुलाई | 385 | 3.05% | 12,626 |
13 जुलाई | 386 | 2.77% | 13,944 |
14 जुलाई | 410 | 3.14% | 13,056 |
15 जुलाई | 453 | 3.42% | 13,231 |
16 जुलाई | 505 | 4.48% | 11,280 |
17 जुलाई | 203 | 5.39% | 3,769 |
18 जुलाई | 465 | 3.58% | 13,002 |
19 जुलाई | 595 | 4.01% | 14,833 |
20 जुलाई | 633 | 4.09% | 15,486 |
21 जुलाई | 700 | 4.71% | 14,851 |
22 जुलाई | 627 | 4.41% | 14,222 |