छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

रायपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा के खिलाफ किया प्रदर्शन - Chhattisgarh News

बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ता सीमा संतोष साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जो कांग्रेस के सांसद हैं. उनके द्वारा महिलाओं को अपमानित किया जाता है. वह बहुत ही शर्मनाक है क्योंकि वह खुद महिला है उन्होंने संसद में हमारी महिला मार्शलों का अपमान किया और उन्हें घसीटा है. इसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के लिए आई हैं.

बीजेपी महिला मोर्चा
बीजेपी महिला मोर्चा

By

Published : Aug 18, 2021, 11:00 PM IST

रायपुर:छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस सासंद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम की तरफ से सदन में बवाल का मुद्दा गरमाता जा रहा है. इस मुद्दे पर बीजेपी ने रायपुर में प्रदर्शन किया. बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम का पुतला दहन किया. इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारी महिलाओं की झड़प हो गई.

बीजेपी महिला मोर्चा का बवाल

बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ता सीमा संतोष साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जो कांग्रेस के सांसद हैं. उनके द्वारा महिलाओं को अपमानित किया जाता है. वह बहुत ही शर्मनाक है क्योंकि वह खुद महिला है उन्होंने संसद में हमारी महिला मार्शलों का अपमान किया और उन्हें घसीटा है. इसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के लिए आई हैं. इसके अलावा बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बघेल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बघेल राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं.

महिला अपराध पर क्यों नहीं बोलती हैं कांग्रेस सांसद

प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. यह क्या आप लोगों को नहीं दिखाई दे रहा यहां तक की राजधानी रायपुर में भी महिलाओं के साथ हो रहे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. क्या यह कांग्रेस की सांसद को दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि एक महिला होकर महिलाओं का अपमान कांग्रेस सांसद कर रहे हैं. जो काफी शर्म की बात है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details