रायपुर: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से रायपुर से धमतरी तक 5 दिवसीय भारत जोड़ो तिरंगा मार्च की शुरुआत की गई. पदयात्रा 25 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगी.
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेस ने किया तिरंगा यात्रा का आगाज - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राजधानी रायपुर में कांग्रेस और सेवादल की ओर से भारत जोड़ो तिरंगा मार्च निकाला गया. रैली के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों और योगदान को बताया जाएगा.
![पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेस ने किया तिरंगा यात्रा का आगाज rajiv gandhi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6193517-thumbnail-3x2-rajiv.jpg)
राजीव गांधी( फाइल फोटो)
भारत जोड़ो तिरंगा मार्च 25 फरवरी को रायपुर से शुरू हुई है और इस यात्रा का समान धमतरी के दुगली में होगा. रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को बताया जाएगा. इस मार्च में कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं.
Last Updated : Feb 25, 2020, 2:19 PM IST