छत्तीसगढ़

chhattisgarh

ETV Bharat / state

bastar kanker and sarguja loksabha results : दीपक ने बस्तर, मोहन ने कांकेर और रेणुका ने सरगुजा में मारी बाजी, किया फतह हासिल

बस्तर, कांकेर और सरगुजा लोकसभा सीट पर काउंटिंग हो चुकी है. दीपक बैज ने बस्तर, मोहन मंडावी ने कांकेर और रेणुका सिंह ने सरगुजा में मारी बाजी, फतह हासिल कर लिया है.

By

Published : May 23, 2019, 12:01 AM IST

Updated : May 23, 2019, 7:35 PM IST

ETV भारत पर सबसे तेज और सटीक नतीजे

रायपुर: लोकसभा चुनाव के वोटों की गणना हो चुकी है. बस्तर में 38982 मतों से कांग्रेस के दीपक बैज जीत चुके हैं. उन्होंने 20 साल बाद बस्तर में भाजपा का किला ढहाते हुए अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्यशी बैदुराम कश्यप को पराजित करते हुए 38982 मतों से जीत हासिल की है. चित्रकोट विधानसभा से दो बार के विधायक रहे दीपक बैज अब बस्तर के सांसद बन चुके हैं. वहीं कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के मोहन मंडावी ने जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया है. इसके अलावा एक लाख से अधिक वोटों से भाजपा की सरगुजा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने बाजी मारी है और सरगुजा सीट पर फतह हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को हराया है.

Live update -

6:30 बजे तक

  • कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के मोहन मंडावी जीते

4:40 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज जीते

3:50 बजे तक

  • एक लाख से अधिक वोटों से जीतीं भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह

3:00 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

2:30 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

2:00 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

1:30 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

1:00 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

12:30 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

12 :00 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

11:00 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

10:30 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

10:00 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

9:30 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

9 बजे तक

  • बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आगे
  • कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे
  • सरगुजा से बीजेपी की रेणुका सिंह आगे

बस्तर लोकसभा
बता दें कि पहले चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था. 6 जिलों की 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. ओवरऑल 57 फीसदी मतदान हुआ है. 6 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 1879 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 13 लाख 77 हजार 946 मतदाताओं ने 7 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया'.

कांकेर लोकसभा
कांकेर लोकसभा में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे. कुल मतदान केंद्र - 2022, कुल मतदान दल - 2022 एवं 10 प्रतिशत रिजर्व मतदान दल, कुल मतदाता - 15 लाख 50 हजार 585, पुरुष- 7 लाख 65 हजार 236, महिला- 7 लाख 85 हजार 315, थर्ड जेंडर - 34.

सरगुजा लोकसभा
सरगुजा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 29 हजार 392 है. 8 लाख 24 हजार 421 महिला मतदाता हैं. वहीं तृतीय लिंग के दस और 8 हजार 847 दिव्यांग मतदाता हैं. कुल मतदाता 16 लाख 53 हजार 283 हैं. वहीं 2153 मतदान केंद्र बनाए गए थे. कुल 16 लाख 53 हजार 283 मतदाताओं ने वोट किया.

किसके सामने कौन
बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा के बैदुराम कश्यप के सामने कांग्रेस के दीपक बैज रहे. कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के मोहन मंडावी के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर और सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के सामने कांग्रेस के खेलसाय सिंह हैं.

Last Updated : May 23, 2019, 7:35 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details