WEATHER UPDATE: कई शहरों में तापमान में गिरावट, फिर बढ़ सकती है ठंड - रायपुर में मौसम का तापमान
छत्तीसगढ़ के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ढंड बढ़ सकती है. यहां देखिये छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में क्या है आज का तापमान.
![WEATHER UPDATE: कई शहरों में तापमान में गिरावट, फिर बढ़ सकती है ठंड Temperature of districts](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10530459-thumbnail-3x2-hjgdfg.jpg)
जिलों का तापमान.
रायपुर: राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ठंडा बना हुआ है. राजधानी रायपुर और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 09 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब है. पिछले कुछ दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है. प्रदेश में जशपुर और अंबिकापुर सबसे ठंडा है. जशपुर और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इसके अलावा विभाग ने प्रदेश के तापमान में भी बदलाव की आशंका जताई है. इससे सर्दी और बढ़ सकती है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 29°C | 14°C |
बिलासपुर | 27°C | 13°C |
दुर्ग | 28°C | 13°C |
अंबिकापुर | 22°C | 09°C |
कोरबा | 27°C | 13°C |
बस्तर | 29°C | 13°C |
रायगढ़ | 29°C | 14°C |
बलौदाबाजार | 28°C | 14°C |
राजनांदगांव | 28°C | 13°C |
जशपुर | 22°C | 09°C |
धमतरी | 29°C | 13°C |
महासमुंद | 29°C | 14°C |