छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अंबिकापुर और सूरजपुर में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा - छत्तीसगढ़ में ठंड
जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान.
![छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अंबिकापुर और सूरजपुर में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा cold outbreak in chhattisgarh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-9962143-thumbnail-3x2-cold.jpg)
छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर
रायपुर:राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. प्रदेश में अंबिकापुर और सूरजपुर शहर सबसे ठंडा है. यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में ठंड और बढ़ेगी. प्रशासन ने ज्यादा ठंड और शीतलहर होने पर लोगों से घरों में रहने की ही अपील की है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 27°C | 9°C |
बिलासपुर | 26°C | 9°C |
दुर्ग | 26°C | 9°C |
अंबिकापुर | 21°C | 7°C |
कोरबा | 25°C | 10°C |
बस्तर | 27°C | 8°C |
रायगढ़ | 26°C | 9°C |
बलौदाबाजार | 25°C | 8°C |
राजनांदगांव | 26°C | 9°C |
जशपुर | 22°C | 8°C |
धमतरी | 26°C | 9°C |
महासमुंद | 26°C | 9°C |
सूरजपुर | 22°C | 7°C |