रायपुर:राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिली है. तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण जनवरी महीने में ही मार्च महीने का अहसास होने लगा है. प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं न्यायधानी बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है. प्रदेश में जशपुर और अंबिकापुर सबसे ठंडा है. यहां न्यून्तम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है.
12 जनवरी: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी से होने लगा मार्च का अहसास - छत्तीसगढ़ का मौसम
जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान.
![12 जनवरी: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी से होने लगा मार्च का अहसास chhattisgarh weather update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-10208591-thumbnail-3x2-jksa.jpg)
छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ का तापमान
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 31°C | 18°C |
बिलासपुर | 31°C | 17°C |
दुर्ग | 31°C | 18°C |
अंबिकापुर | 26°C | 12°C |
कोरबा | 31°C | 16°C |
बस्तर | 31°C | 16°C |
रायगढ़ | 31°C | 17°C |
बलौदाबाजार | 31°C | 18°C |
राजनांदगांव | 31°C | 18°C |
जशपुर | 26°C | 12°C |
धमतरी | 31°C | 17°C |
महासमुंद | 31°C | 18°C |